शाह टाइम्स संवाददाता, गजरौला: युवाओं को बैंकिंग सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से खोले गए एबीजी ग्रुप सॉल्यूशन (ABG Group Solution) का शुभारंभ पूर्व विधायक हरपाल सिंह व पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा ने फीता काटकर किया।
संस्था के निदेशक धर्मेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि इस ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेंटर का मुख्य उद्देश्य "हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराना" है। केंद्र पर छात्र-छात्राओं को बैंकिंग ज्ञान, व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ साक्षात्कार (इंटरव्यू) की गहन तैयारी कराई जाएगी, जिसके उपरांत प्रतिष्ठित निजी बैंकों में 100% प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर प्रो. ओमकार सिंह, महेश प्रधान, रविराज बौद्ध, होरी सिंह, जयवीर सिंह, डॉ. राजीव शुक्ला, किरनपाल सिंह, अतरपाल सिंह, टेकचंद सैनी, गौरव कुमार, डॉ. सोमान, पीतम सिंह, राहुल सागर, बीपी सिंह, अशोक निरंकारी, देवराज सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।