शाह टाइम्स संवाददाता, गजरौला: नगर के पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित एबीजी ग्रुप सॉल्यूशन बैंकिंग एवं इंटरव्यू ट्रेनिंग प्रोग्राम केंद्र पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने निजी बैंकों एवं फाइनेंस कंपनियों में चयनित छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने युवाओं के परिश्रम व केंद्र के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
केंद्र के निदेशक धर्मेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि उनके केंद्र के माध्यम से बच्चों को बैंकिंग सेवाओं के लिए सैद्धांतिक और व्यावहारिक रूप से तैयार करके उनका प्लेसमेंट कराया जाता है। केंद्र का लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है।
इस गौरवमयी अवसर पर प्रो. ओमकार सिंह, शेर सिंह बौद्ध, मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, जाकिर आदि उपस्थित रहे।